बिजली कम्पनी की टीम ने प्रबंध संचालक को भेंट किया सम्मान


पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

जबलपुर। ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 6–7 दिसम्बर को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय एआई/एमएल आधारित विद्युत वितरण सम्मेलन में मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। सम्मेलन में कंपनी की तकनीकी टीम द्वारा विकसित नवाचार “AI/ML Driven Consumer Indexing for Distribution Utilities System” का प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि कंपनी की तकनीकी उत्कृष्टता, नवाचार क्षमता तथा टीमवर्क की मजबूत भावना का प्रमाण है।अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक डॉ. विवेक चन्द्रा के नेतृत्व में तैयार इस प्रोजेक्ट को देशभर के ऊर्जा विशेषज्ञों ने सराहा। 

एमडी ने टीम को किया पुरस्कृत

 जबलपुर स्थित कंपनी मुख्यालय में आज आयोजित सम्मान समारोह में प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी ने टीम के सदस्यों को रजत पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि यह सफलता चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत, प्रतिबद्धता और नवीन सोच का परिणाम है।कंपनी प्रबंधन ने टीम को बधाई देते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। टीम सदस्यों ने पुरस्कार को संपूर्ण कंपनी परिवार को समर्पित करते हुए प्रबंध संचालक श्री द्विवेदी के नेतृत्व की प्रशंसा की और कहा,यह सम्मान श्री द्विवेदी के  दूरदर्शी मार्गदर्शन को समर्पित है।

सम्मेलन में कंपनी की उपलब्धि

  • कार्यक्रम : प्रथम राष्ट्रीय AI/ML विद्युत वितरण सम्मेलन
  • स्थान : भारत मंडपम, नई दिल्ली
  • उपलब्धि : देशभर में द्वितीय स्थान
  • प्रस्तुत नवाचार : AI/ML आधारित कंज्यूमर इंडेक्सिंग सिस्टम
  • नेतृत्व : डॉ. विवेक चन्द्रा
  • सम्मान : रजत पदक एवं प्रशस्ति पत्र

Post a Comment

Previous Post Next Post