रीवा। एमपी रीवा में पोर्न स्टार बनने की सनक में रीवा के एक युवक ने अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। जिसके मुम्बई होने की खबर मिली है। जिसपर पुलिस की एक टीम रवाना हो गई। आरोपी युवक की शादी सात माह पहले ही हुई थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पोर्न साइट्स देखने का आदी था। वह पोर्न वीडियो के किरदारों को अपना आइडल मानता था। यहां तक कि स्वयं को स्टार बनाने की चाहत में पत्नी के साथ 13 मिनट 14 सेकंड का निजी वीडियो रिकॉर्ड किया। जब पत्नी ने वीडियो वायरल होने पर इसका विरोध किया तो आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह जानबूझकर किया है और उसे कोई पछतावा नहीं है। उसका मकसद था कि लोग वीडियो देखकर उसे पहचानें और वह पॉपुलर हो जाए। वीडियो वायरल होने से आहत पीडि़ता ने बताया कि आरोपी पति ने वीडियो रिश्तेदारों और दोस्तों तक भेज दिया। जिससे वह सामाजिक रूप से अपमानित महसूस कर रही है। उसने कहा उसने मुझे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। अब हर जगह से फोन आ रहे हैं। मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। वह इंसान नहींए दरिंदा है।
भाई ने लगाया आरोप, दहेज की मांग पूरी न होने पर उठाया कदम-
पीडि़ता के भाई ने आरोप लगाया कि शादी 10 मई को हुई थी। शुरुआत से ही दहेज को लेकर तनाव बना हुआ था। शादी से पहले भी 3 लाख रुपए की मांग की गई थी, जिसमें से 2 लाख रुपए दिए गए थे। शेष रकम के लिए आरोपी लगातार दबाव बना रहा था। भाई के अनुसार मनचाही रकम न मिलने की नाराजगी में उसने यह घिनौना कदम उठाया। वह लगातार बहन को परेशान करता रहा। हमें भी धमकियां देता रहा।