जबलपुर। शहर के चौक-चौराहों को विकसित करने बुधवार को लेाक निर्माण मंत्री राकेश सिंह मैदान में उतर गए हैं। आदि शंकराचार्य चौराहे पर इन्होंने नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार से निगम की प्लानिंग पर चर्चा की।
श्री सिंह ने बताया कि सरकार से इस बार 550 करोड़ का बजट मिला है। बजट के अनुरूप शहर को विकसित किया जाएगा। इसके तहत शहर के प्रवेशद्वारों को सुसज्जित किया जाएगा। इसकी शुरूआत पश्चिम क्षेत्र के पांच चौराहों से की जा रही है। इसमें मूकबधिक चौराहे को सबसे पहले विकसित किया जाएगा। इस चौराहे पर भेड़ाघाट की अनुपम कृति के साथ, पुरवा, छोटी लाइन चौक, रामपुर सहित अन्य का विकास किया जाएगा। बजट के अनुसार शहर में फ्लाईओवर, आरओबी सहित अन्य जगहों को विकसित किया जाएगा ताकि बाहर से आने वाले लोगों को शहर में प्रवेश करने के साथ ही आनंद महसूस हो।
