khabar abhi tak

पमरे से गुजरेगी प्रयागराज के लिए तीन वन वे स्पेशल ट्रेनें, इन स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

जबलपुर। यात्रियों की सुविधा और यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से, मध्य रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 01007 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-प्रयागराज (अनारक्षित), गाड़ी संख्या 01411 पुणे-प्रयागराज एवं गाड़ी संख्या 01411 पुणे-प्रयागराज के बीच वन वे विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह स्पेशल ट्रेनें पश्चिम मध्य रेलवे से गुजरेगी। 

1- ट्रेन संख्या 01007 सीएसएमटी-प्रयागराज वन वे स्पेशल ट्रेन (अनारक्षित)

   ट्रेन संख्या 01007 सीएसएमटी-प्रयागराज वन वे स्पेशल ट्रेन (अनारक्षित) दिनाँक 26 दिसंबर 2025 को सुबह 11:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन दोपहर 14:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशनों से गुजरेगी।

  यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन में दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, गोविंदपुरी एवं फतेहपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

2- ट्रेन संख्या 01411 पुणे-प्रयागराज वन वे स्पेशल ट्रेन

  ट्रेन संख्या 01411 पुणे-प्रयागराज वन वे स्पेशल ट्रेन दिनाँक 27 दिसम्बर 2025 को रात 19:55 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन मध्य रात्रि 02:10 बजे प्रायगराज पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य  रेल के इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशनों से गुजरेगी। 

   यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन में हड़पसर, दौड़ कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर जंक्शन (अहमदनगर), कोपरगाँव,मनमाड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, गोविंदपुरी एवं फतेहपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

3- ट्रेन संख्या 01499 पुणे-प्रयागराज वन वे स्पेशल ट्रेन

  ट्रेन संख्या 01499 पुणे-प्रयागराज वन वे स्पेशल ट्रेन दिनाँक 31 दिसम्बर 2025 को रात 19:55 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन मध्य रात्रि 02:10 बजे प्रायगराज पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशनों से गुजरेगी। यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन में हड़पसर, दौड़ कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर जंक्शन (अहमदनगर), कोपरगाँव,मनमाड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, गोविंदपुरी एवं फतेहपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak