जबलपुर। संजयनगर की पहाड़ी पर जुआफड़ चल रहा था। पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेलने वाले दस आरोपियों को पकड़ा और उनके कब्जे से 84 हजार रूपए जब्त किए। पुलिस की यह कार्रवाई पुलिस लाइन ओर अधारताल पुलिस ने संयुक्त रूप से की है।
एसपी संपत उपाध्याय के पास मुखबिर से पुख्ता सूचना आई थी। सूचना पर एएसपी क्राइम जितेन्द्र सिंह ने तस्दीक कराई, जिस पर सूचना सही पाई गई और पुलिस लाईन में पदस्थ निरीक्षक नीलेश दोहरे एवं चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाईन एवं थाना अधारताल की संयुक्त टीम ने छापा मारा। पुलिस ने घेराबंदी करके जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा, जिन्होंने अपना नाम राकेश जायसवाल निवासी इमलिया मोड़ परियट, अमन पटेल निवासी सुभाष नगर संजीवनीनगर, दीपक यादव निवासी शारदा मंदिर हनुमानताल, रोहित कुशवाहा निवासी बघेली परियट पनागर, योगेश कुशवाहा निवासी तलैया लालमाटी, सोमनाथ डुमार निवासी चौहानी मोहल्ला मरघटाई, मोहम्मद अबरार निवासी रद्दी चौकी पेट्रोल पम्प के पीछे गोहलपुर, आकाश ठाकुर निवासी शारदा चौक गढ़ा, मोहम्मद समीर निवासी राजेन्द्र नगर सिद्धी केम्प हनुमानताल, प्रमोद कुमार श्रीवास शर्मा निवासी इंद्रप्रस्त कालोनी कंचनपुर बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 83,850 रूपए जब्त किए।
