khabar abhi tak

छात्रनेता आकाश खरे ने कोर्ट में किया सरेंडर

 


जबलपुर। मध्य प्रदेश छात्र संघ के जिला उपाध्यक्ष आकाश खरे से मंगलवार को जिला अदालत में सरेंडर कर दिया। इस दौरान काफी संख्या में संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे। संघ के अध्यक्ष अभिषेक पांडे ने मीडिया को बताया कि पालिटेक्निक कालेज में विवाद को लेकर ओमती पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया है। आरोपित है किइस मामले में आकाश खरे पर मनमाने आरोप लगाए गए हैं। जाहिर सी बात है कि दूसरे पक्ष के दबाव में भेदभाव किया जा रहा है। इसके बावजूद कानून का सम्मान करते हुए कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया गया। अब जमानत अर्जी दायर कर रिहाई पर बल दिया जाएगा। इसके लिए कानूनी राय ली जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak