khabar abhi tak

एमपी : बीजेपी का नेता धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार, दो साथियों को भी पुलिस ने पकड़ा

भोपाल. मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहे भगत सिंह कुशवाहा को राजधानी भोपाल में गिरफ्तार किया गया है। बीते दिनों शहर के टीटी नगर थाने में दर्ज किए गए धोखाधड़ी के एक केस में उनकी गिरफ्तारी की गई है। आपको बता दें कि, भगत सिंह के साथ दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है।

दरअसल टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अंजलि कॉम्प्लेक्स में स्थित कुशवाहा भवन को हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज बनाए गए थे। इन्हीं के आधार पर 15 साल से कुशवाहा भवन पर कब्जा कर ऑफिस के साथ-साथ गर्ल्स हॉस्टल चला रहा था। मामले को लेकर एसीपी अंकिता खातेकर ने बताया कि, साल 2022 में भगत सिंह कुशवाह के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत मिली थी। दो साल मामले की जांच चलने के बाद 2024 में एफआईआर दर्ज की गई। इसी के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

सामाजिक भवन को इस्तेमाल करने का है आरोप

इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल भानपुर के बेटे सीताराम कुशवाहा और मोहन कुशवाहा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर कुशवाहा समाज को आवंटित भवन पर कब्जा जमाकर उसे निजी संपत्ति की तरह इस्तेमाल कर रहे थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak