khabar abhi tak

रेलवे आरक्षण चार्ट अब 12 घंटे पहले जारी करने की तैयारी


बदलाव, पायलट प्रोजेक्ट में दो ट्रेनें शामिल

जबलपुर। ​रेलवे मंत्रालय ट्रेन यात्रियों के लिए आरक्षण (रिजर्वेशन) चार्ट तैयार करने की समय सीमा में एक बड़ा बदलाव करने की योजना बना रहा है। ताजा खबरों के अनुसार, अब ट्रेनों का रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन छूटने से 12 घंटे पहले जारी करने की तैयारी की जा रही है। यह बदलाव एक 'पायलट प्रोजेक्ट' के तहत शुरू किया गया है।

इन ट्रेनों से होगी शुरुआत

जबलपुर में पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस नई व्यवस्था को परखने के लिए रेलवे ने शुरुआत में दो प्रमुख ट्रेनों का चयन किया है। ​ट्रेन क्रमांक- 12155/12156- भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से निजामुद्दीन (दिल्ली) के बीच चलने वाली शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस एवं​ ट्रेन क्रमांक- 12417/12418- प्रयागराज से नई दिल्ली के बीच चलने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस। वर्तमान में इन ट्रेनों का चार्ट 8 घंटे पहले जारी किया जाता है, जिसे अब बढ़ाकर 12 घंटे पहले जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व रेलवे का चार्ट ट्रेन छूटने से 4 घंटे पहले जारी होता था, जिसे बाद में बढ़ाकर 8 घंटे किया गया था। अब रेलवे इसे और पहले जारी करने पर काम कर रहा है ताकि यात्रियों और प्रशासन को अधिक समय मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak