जबलपुर। मलाजखंड के बिरसा में नायब तहसीलदार के रीडर को गुरूवार लोकायुक्त की टीम ने ट्रेप कर लिया है। रीडर तीन हजार रूपयों की रिश्वत ले रहा था। लोकायुक्त दल ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि जब्त कर ली है।
लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि नायब तहसीलदार के कार्यालय में आवेदक संतोष डेकवार को प्रकरण चल रहा था। इस प्रकरण के खात्मे के लिए बिरसा के रीडर राजकुमार रामटेके ने तीन हजार रूपयों की मांग की थी। पीड़ित संतोष ने मामले की शिकायत लोकायुक्त से की थी। लोकायुक्त ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद डिक्वॉय किया और रीडर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि यह कार्रवाई बिरसा तहसील के सालीटेकरी मेन रोड पर प्रशांत फोटो कॉपी सेंटर के पास की गई है। आवेदक संतोष डेकवार का धारा 126,135 3 बीएनएसएस के तहत प्रकरण नायब तसीलदार कार्यालय बिरसा में चल रहा था, जिसे ख़त्म करने के एवज में नायब तहसीलदार कार्यालय बिरसा का रीडर राजकुमार रामटेके 3000 रिश्वत की मांग कर रहा था। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय लोकायुक्त जबलपुर में की गई थी सत्यापन उपरांत गुुुरूवार को आरोपी राजकुमार रामटेके को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। लोकायुक्त के ट्रेप दल में दल प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, ट्रेप कर्ता निरीक्षक जितेंद्र यादव मौजूद रहे।
