khabar abhi tak

साल के आखिरी शनिवार को तीन राशियों की ' शनि परीक्षा ', रहें सतर्क !


जबलपुर।
साल के आखिरी शनिवार शनि देव की चाल से तीन राशियों पर मानसिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी प्रभाव देखने को मिल सकता है। शनि देव न्यायप्रिय ग्रह हैं, सही कर्म और उपाय अपनाने से नकारात्मक प्रभावों से बचाव संभव है। दान, मंत्र जाप और संयम से शनि दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है। साल का आखिरी शनिवार ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। न्याय के देवता शनि देव इस दिन तीन राशियों की विशेष परीक्षा ले सकते हैं। ये राशि हैं मेष, कर्क ओर मकर। 

शनि देव कर्मों के अनुसार फल देने वाले ग्रह हैं, इसलिए यदि उनकी दृष्टि प्रतिकूल हो जाए तो जीवन में मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ज्योतिष शास्त्री कामता प्रसाद तिवारी के मुताबिक साल के अंतिम शनिवार को शनि की स्थिति और चाल कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण संकेत दे रही है। ऐसे में सावधानी, संयम और सही उपायों को अपनाकर नकारात्मक प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ज्योतिष मान्यता है कि शनि देव दंड नहीं, बल्कि सुधार का अवसर देते हैं। अच्छे कर्म, ईमानदारी और सेवा भाव से उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है। सही उपायों और सकारात्मक सोच से साल का आखिरी शनिवार भी शुभ बन सकता है।

राशियों का प्रभाव

मेष राशि : इस शनिवार मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद या निर्णयों में देरी संभव है। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें और धैर्य बनाए रखें।

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय भावनात्मक रूप से भारी रह सकता है। पारिवारिक तनाव और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इस दिन वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण जरूरी है।

मकर राशि : मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं, इसलिए शनि की चाल का असर इस राशि पर अधिक पड़ता है। काम का दबाव, मानसिक थकान और खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी होगा।

शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय

. शनिवार के दिन काले तिलए सरसों का तेल और उड़द दाल का दान करें

. पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं

. ' ॐ शं शनैश्चराय नमः ' मंत्र का 108 बार जाप करें

. गरीबए वृद्ध और श्रमिक वर्ग की सहायता करें

. क्रोधए झूठ और अहंकार से दूर रहें

नोट - यह लेख ज्योतिषीय मान्यताओं, ग्रह.नक्षत्रों की सामान्य गणनाओं और पारंपरिक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है। इसमें बताई गई शुभ या अशुभ फल की जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य सूचना देना है। ' खबर अभी तक ' किसी भी प्रकार के शुभ-अशुभ फल, भविष्यवाणी या ज्योतिषीय परिणामों की पुष्टि या आधिकारिक घोषणा नहीं करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak