धनगवां में अवैध धान भंडारण पकड़ा गया, शारदा वेयरहाउस का गोदाम सील

 


जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर धान उपार्जन व्यवस्था में गड़बड़ी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मझौली तहसील के ग्राम धनगवां में कार्रवाई की गई। शनिवार को शारदा वेयरहाउस के गोदाम क्रमांक 33 का निरीक्षण किया गया, जिसमें अवैध रूप से धान का भंडारण पाया गया।एसडीएम सिहोरा पुष्पेंद्र अहाके ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गोदाम में 1097 बोरी धान अवैध रूप से रखी मिली। इसके बाद तत्काल प्रभाव से गोदाम को सील करने की कार्रवाई की गई। प्रशासन का कहना है कि धान उपार्जन प्रणाली को पारदर्शी बनाए रखने और अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए आगे भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अवैध भंडारण या अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post