दतिया। एमपी के दतिया में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है, यहां पर एक तरफा प्यार में युवक ने सरेराह छात्रा को गोली मारकर स्वयं को शूट कर लिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं छात्रा की हालत को देखते हुए निजी अस्पताल में भरती कराया गया है। जहां पर छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोंदन निवासी मानवेंद्र यादव यहां के कमलापुरी गांव में रहने वाली बीए फस्र्ट ईयर की छात्रा से प्यार करता रहा। मानवेन्द्र ने छात्रा को रोककर कई बार अपने प्यार का इजहार किया, जिसपर छात्रा ने मना कर दिया7 इसके बाद भी मानवेंद्र छात्रा का पीछा करता रहा। छात्रा हर मंगलवार को शाहपुर हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जाती थी। बीती शाम करीब 5 बजे जब वह सहेलियों के साथ मंदिर से हनुमानजी के दर्शन कर घर लौट रही थी। इस दौरान मानवेंद्र यादव ने उसका रास्ता रोक लिया और बिना कोई बातचीत किए कट्टा निकाल कर उस पर फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले कुछ दूर जाकर मानवेंद्र से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी। दतिया जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। गोली छात्रा के सीने को चीरते हुए निकल गई। छात्रा की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं मानवेन्द्र सिंह जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।
शादीशुदा था मृतक-
पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि मृतक मानवेंद्र यादव शादीशुदा था और एक बच्चे का पिता भी था। टीआई ने बताया कि रात करीब 8.30 बजे मानवेंद्र के कुछ रिश्तेदार इंदरगढ़ अस्पताल पहुंचे।