khabar abhi tak

धोखाधड़ी : मैकेनिक ने हड़प ली डॉक्टर की कार


जबलपुर।
संजीवनीनगर में रहने वाले एक डॉक्टर की कार मैकेनिक ने हड़प ली। मैकेनिक से बारंबार कार लौटने का कहने पर भी डॉक्टर को कार वापस नहीं मिली। डॉक्टर ने थक हार कर मामला पुलिस को सौंपा है।

संजीवनीनगर पुलिस ने बताया कि धनवंतरी नगर के जसूजा टावर में रहने वाले विजय आनंद मरावी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पेशे से डाक्टर है। घर में ही क्लीनिक चलाता है। 25 जनवरी 24 को वह अपनी टोयटा कम्पनी की कार क्रमांक एमपी 20 सीडी 4809 को सुधरवाने के लिये जासूजा सिटी घर से नीलेश साहू को दिया था। कार उसकी मां पुष्पा मरावी के नाम पर रजिस्टर्ड है। नीलेश साहू कार को अपने गैरिज जबाली होटल के बाजू में ले गया। कार सुधारने के बाद उसने अपनी कार मांगी तो वापस नहीं कर रहा। उसने गैरिज जाकर देखा उसकी कार नहीं थी। नीलेश साहू ने उसकी कार को बेइमानी पूर्वक जानबूझकर अपने कब्जे में लेकर खुर्द बुर्द कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak