khabar abhi tak

संदिग्ध हालात में पार्षद की मौत, भाजपा से डेढ़ महीने पहले हुए थे निष्कासित..!

 

सागर। एमपी के सागर स्थित लाजपतपुरा वार्ड से पार्षद नईम खान की आज सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने अचेत हालत में देखा तो निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उन्हे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद भी मृत घोषित कर दिया। पार्षद की मौत की खबर मिलते ही परिचित व समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। 

                                 बताया गया है कि पार्षद नईम खान उम्र 67 वर्ष कई विवादों में रहे। करीब डेढ़ महीने पहले ही महिला संबंधी अपराध और गंभीर आरोपों के चलते भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। पार्षद नईम खान ने हाल ही में सदर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से शादी की थी। खास बात यह है कि शादी से पहले इसी युवती ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इन विवादों के बीच हुई इस शादी और अब अचानक हुई मौत ने मामले को पेचीदा बना दिया है। मौत की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak