khabar abhi tak

अभ्यास और मार्गदर्शन से सरल बनेगी गणित की पहेली : प्रो. अरुण शुक्ल


गणित दिवस सप्ताह: तार्किक सोच और रचनात्मकता का संगम, शासकीय महाकोशल महाविद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन

जबलपुर: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में एक अनूठा आयोजन किया गया। गणित विभाग, स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना और भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में ‘गणितीय पोस्टर, गणितीय मेहंदी एवं गणितीय रंगोली’ प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ।

सिर्फ अंकों का खेल नहीं है गणित

​कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. अलकेश चतुर्वेदी ने गणित के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गणित केवल अंकों का खेल नहीं, बल्कि तार्किक सोच और अनुशासन का आधार है। दैनिक जीवन के हर पहलू, जैसे बजट प्रबंधन और समय मापन में इसकी अनिवार्य भूमिका है। वहीं, संभागीय नोडल अधिकारी प्रो. अरुण शुक्ल ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन से गणित जैसे विषय को सरल और रोचक बनाया जा सकता है। ​इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. आर.के. श्रीवास्तव, और गणित विभागाध्यक्ष डॉ. कुसुम लता रजक सहित अनेक प्राध्यापक उपस्थित थे। डॉ. विभा निगम और उनकी टीम ने निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

​छात्रों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से गणितीय सिद्धांतों को रंगोली और मेहंदी जैसे कलात्मक रूपों में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

  • पोस्टर प्रतियोगिता: अपूर्व (B.Sc. II) ने प्रथम, पूजा रैकवार (B.Sc. II) ने द्वितीय और अर्पित पटेल (B.Com. III) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  • रंगोली प्रतियोगिता: मयूरी (B.Sc. I) प्रथम, सोनाली काछी (B.Sc. I) द्वितीय और प्रांजल चौरसिया (BBA III) तृतीय स्थान पर रहीं।
  • मेहंदी प्रतियोगिता: सोनाली काछी (B.Sc. I) ने पुनः अपनी प्रतिभा दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अद्विती सिंह (B.Sc. II) दूसरे और प्रिया विश्वकर्मा (B.A. I) तीसरे स्थान पर रहीं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak