khabar abhi tak

किसे खबर थी कि ये निरीक्षण आखिरी होगा


सिहोरा नगर पालिका के सीएमओ शैलेंद्र ओझा का हृदय गति रुकने से निधन,शोक की लहर

जबलपुर। सिहोरा नगर पालिका के चर्चित  मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) शैलेंद्र ओझा का मंगलवार को हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से नगर पालिका सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री ओझा रोज की तरह सुबह अपने बंगले से शहर निरीक्षण के लिए निकले थे। इसी दौरान बंगले के गेट के बाहर ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे गिर पड़े। तत्काल उन्हें उपचार के लिए जबलपुर ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। शैलेंद्र ओझा अपनी कार्यशैली और मिलनसार स्वभाव के लिए  जाने जाते थे। वे न केवल कार्यालयीन कार्यों में सक्रिय रहते थे, बल्कि राह चलते लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान भी तुरंत करने का प्रयास करते थे। उनके असामयिक निधन से प्रशासनिक अमले, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak