khabar abhi tak

कटनी में सलमा खान ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, पड़ोसी युवक शिवम चौधरी ने फेसबुक स्टेटस को लेकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

 


 कटनी। एमपी के कटनी स्थित ग्राम कटरिया टीमरखेड़ा में नवविवाहिता सलमा खान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सलमा के आत्महत्या किए जाने को लेकर परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले शिवम चौधरी ने सलमा के फेसबुक स्टेटस को लेकर आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणियां करना शुरू कर दिया था।

                          परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि विवाद सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा। आरोप है कि शिवम और उसके परिवार के सदस्यों ने सलमा के घर पहुंचकर उसके साथ जमकर अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान अश्लील व अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। परिजन का कहना है कि इसी सार्वजनिक अपमान और लोक-लाज के कारण सलमा गहरे सदमे में चली गई और उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सलमा अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है, जिसमें एक दो साल की बेटी और महज छह महीने का बेटा शामिल है। मां की अचानक मौत के बाद मासूम बच्चों और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल रहा। शोकाकुल परिजन ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपी युवक और उसके परिवार के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak