बताया गया है कि सदर निवासी हरप्रसाद रैकवार उम्र 62 वर्ष बीती रात करीब 11.30 बजे बस स्टैंड के पास एलिवेटेड कॉरिडोर पर खड़े होकर झील देख रहे थे। तभी पीछे से किसी ने उन्हें धक्का दे दिया और वे सीधे पानी में जा गिरे। उन्होंने मदद के लिए आवाज भी लगाई लेकिन रात होने के कारण किसी ने नहीं सुना। वे पूरी रात पिलर पकड़कर पानी में खड़े रहे। आज सुबह मामले में सिक्योरिटी गार्ड्स के सुपरवाइजर विक्की ने पुलिस को सूचना दी। बुजुर्ग को रेस्क्यू कर चेकअप के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इस घटना के बाद पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है, जिसने वृद्ध हरप्रसाद रैकवार को धक्का देकर झील में गिराया था। वहीं एलिवेटेड कॉरिडोर पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते नगर निगम ने कॉरिडोर की बाउंड्री पर 5 फीट ऊंची जाली लगाने का निर्णय लिया है। प्रस्ताव पास होने के बाद कॉरिडोर पर जाली लगाने का काम शुरू हो गया है। ताकि तालाब में कूदने और गिरने की घटनाओं को रोका जा सके। इसी बीच बुजुर्ग के तालाब में गिरने की घटना सामने आई है।
Tags
sagar