khabar abhi tak

80 हजार टैक्स बकाया, ‘चॉइस कलेक्शन’ सील, नल कनेक्शन भी काटा

 


राजस्व वसूली अभियान में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

 जबलपुर। नगर निगम के राजस्व वसूली अभियान के तहत बल्देव बाग संभाग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए फुहारा क्षेत्र स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठान ‘चॉइस कलेक्शन’ को सील कर दिया। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार एवं अपर आयुक्त अरविंद शाह के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में सख्त रुख अपनाते हुए टीम ने प्रतिष्ठान का नल कनेक्शन भी काट दिया। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम 80 हजार रुपये के लंबित संपत्ति कर का भुगतान नहीं किए जाने पर उठाया गया है।

बार-बार जारी किये नोटिस

कार्रवाई का नेतृत्व संभागीय अधिकारी अनुपम शुक्ला ने किया। उनके साथ राजस्व निरीक्षक कुर्णाक रावत और जल विभाग के उपयंत्री हनुमंत राव मौजूद रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रतिष्ठान को सील किया और बकाया वसूली के प्रति निगम की सख्ती का स्पष्ट संदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद कर राशि जमा नहीं की गई थी। इस कारण कड़ी कार्रवाई करना आवश्यक था। नगर निगम का कहना है कि बकाया कर जमा न करने पर न केवल प्रतिष्ठान सील किए जाएंगे, बल्कि पानी जैसी मूलभूत सेवाओं पर भी रोक लगाई जाएगी।अनुपम शुक्ला ने स्पष्ट कहा कि यह कार्रवाई शहर के सभी बड़े बकायादारों के लिए चेतावनी है। निगम अब राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगा। उन्होंने कहा, जिन व्यापारियों ने कर नहीं चुकाया है, वे शीघ्र भुगतान करें, अन्यथा इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नगर निगम का यह अभियान शहर में लंबित कर वसूली को गति देने और व्यवस्थित राजस्व प्रणाली लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak