khabar abhi tak

4 बच्चों को लेकर निकली महिला, एक बच्चे की नदी में मिली लाश, दो बच्चे और मिले, मां व एक बच्चा अभी भी लापता


इंदौर। एमपी के इंदौर की एक महिला बिना बताए अपने घर से चार बच्चों को लेकर ओंकारेश्वर घूमने आ गई। महिला तीन दिन से लापता है। एक दिन उसके दो बच्चों को मोरटक्का स्थित नर्मदा पुल पर देखा गया। कुछ देर पहले ही उन बच्चों ने मां और अपने भाई-बहनों के साथ एक होटल में भोजन किया था। लावारिस मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची और उन्हें चौकी लेकर आई। वहीं सोमवार को एक बच्चे का शव नदी में मिला। 

                                   बताया गया है कि डेढ़ साल की लड़की व 6 साल के लड़के को देखकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। उनके परिजन को ढूंढऩा पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा था। इसी बीच पुलिस कांस्टेबल चेतनसिंह चौहान ने 6 साल के बच्चे से पूछा कि कहां रहते हो, किसके साथ आए थे। बच्चे ने बताया किए वो इंदौर में रहते हैं और उनकी मां उन्हें लेकर आई थी। मां अपने साथ दो भाईयों को ले गई और हमें यही छोड़ गई। वो कहां गई है, यह हमें भी नहीं मालूम। बच्चे ने आगे बताया कि स्कूल से कुछ दूरी पर ही उसका घर है। इसके बाद गूगल मैप पर सर्च करते हुए गली.मोहल्लों में होकर बच्चे के घर तक पहुंचे। इस दौरान रास्ते में आने वाली दुकानए ठेले और दवाखाने का फोटो दिखाकर बच्चे से कन्फर्म करते रहे। डॉक्टर ने बताया कि पड़ोस के बच्चे और उनकी मां गुम हो गए हैं। जिनकी शिकायत उसके पिता ने खजराना पुलिस से की है। डॉक्टर ने बच्चों के परिवार वालों से बात कराई। उन्हें बताया कि आपके दो बच्चे मोरटक्का पुलिस के पास हैं। फिर बच्चों के पिता ने मोरटक्का आकर दो बच्चों की सुपुर्दगी ली। पिता ने बताया कि पत्नी और एक बच्चा अब भी लापता है। उनका कोई पता नहीं चल रहा है। पत्नी मानसिक रूप से बीमार है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak