khabar abhi tak

ट्रक-कार में आमने-सामने से भिड़ंत, नागपुर के दम्पति की मौके पर मौत, 4 घायल, मैहर शारदा देवी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार

 

    मैहर। एमपी के मैहर स्थित अमदरा रोड पर आज दोपहर कार व ट्रक में आमने-सामने से हुई भीषण भिड़ंत में दम्पति की मौत हो गई। वहीं परिवार के चार सदस्य गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे को देख राह चलते लोग रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कटनी के जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायलों को डाक्टरों ने भरती कर लिया है।                                                                                                             
                                  पुलिस अधिकारियों के अनुसार नागपुर निवासी  रामदास डोंगरे उम्र 60 वर्ष अपनी पत्नी सत्यभामा डोंगरे 50 वर्ष आज अपने परिवार के साथ मैहर में शारदा देवी के दर्शन कर कार से घर के लिए रवाना हुए। कार जब अमदरा क्षेत्र से आगे बढ़ रही थी, इस दौरान सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों वाहनों में हुई कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार सवार दम्पति के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार के चार सदस्यों के शरीर पर गंभीर चोटें आई, वे कार के अंदर ही फंसे रहे। दुर्घटना होते देख राह चलते लोग रुक गए। जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर कटनी के जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायल सारिका विशन, नेहा डोंगरे 25वर्ष, विहान 4 माह व नितिन 35 वर्ष की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। हादसे के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। पुलिस ने के्रन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, इसके बाद यातायात शुरु हो सका। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak