khabar abhi tak

पहाड़ी के दो गोदामों से 3442 बोरी अवैध धान पकड़ी गई, परिवहन में लगे वाहन भी जब्त

कटनी। एमपी के कटनी में जिला प्रशासन ने अवैध रु प से धान का भंडारण किए जाने वाले कारोबारियों के खिलाफ अभियान शुरु किया है। जिसके चलते आज पंचायत पहाड़ी से कुल 3 हजार 441 बोरी अवैध धान जब्त किया गया। प्रशासन ने दो गोदामों को सील कर एक वाहन भी जब्त किया है। 

                                  जिला प्रशासन के निर्देश पर राजस्व, खाद्य व कृषि उपज मंडी के संयुक्त जांच दल ने यह कार्रवाई की। कटनी तहसील के ग्राम पंचायत पहाड़ी में अचानक दबिश देकर यह धान जब्त किया गया। जब्त किए गए धान में 3,221 बोरी राहुल जैन और 200 बोरी विकास जैन से संबंधित है। यह कार्रवाई समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। कलेक्टर तिवारी ने अवैध भंडारण में लिप्त दलालों और व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद लगातार औचक निरीक्षण और छापेमारी की जा रही है। राहुल जैन द्वारा अवैध भंडारित धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद जांच दल ने पुरानी जैन धर्मशाला पहाड़ी में रखी 2055 बोरी और फर्नीचर गोदाम में भंडारित 790 बोरी धान के गोदामों को सील कर दिया। संतोष पटेल के आवास में अवैध रूप से भंडारित 186 बोरी धान को राहुल जैन की सुपुर्दगी में दिया गया है। इसके अलावाए वाहन से अवैध रूप से परिवहन की जा रही 200 बोरी धान को वाहन सहित जब्त कर पुलिस चौकी निवार की अभिरक्षा में सौंपा गया है। वाहन चालक और मालिक धान के स्रोत या परिवहन अनुमति से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak