khabar abhi tak

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, वर्ष 2026 में छुट्टियों की भरपूर सौगात, 15 लॉन्ग वीकेंड, यहां देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली. अगले तीन दिनों बाद 2025 की विदाई और 2026 का आगमन हो रहा है. वर्ष 2026 सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आ रहा है. उन्हें साल भर में भरपूर छुटिट्यों की सौगात मिलने जा रही है. जिनमें 12 माह में 15 लंबे वीकेंड शामिल हैं.

साल के पहले ही दिन से शुरुआत सिर्फ एक दिन की छुट्टी लेकर लॉन्ग वीकेंड 

1 तारीख 2026 को न्यू ईयर के मौके पर आमतौर पर दफ्तरों में छुट्टी रहती है। वहीं 3 और 4 तारीख को शनिवार और रविवार होने के चलते अवकाश रहेगा। ऐसे में अगर आप सिर्फ 2 तारीख की छुट्टी ले लेते हैं तो आप अपने साल की शुरुआत एक शानदार लॉन्ग वीकेंड से कर सकते हैं। इस दौरान आप अपनी कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं या फिर अपने परिवार, दोस्त या रिश्तेदारों से मिलने की योजना बना सकते हैं।

गणतंत्र दिवस के दौरान भी तीन दिन की छुट्टी

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है और इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में छुट्टी रहने वाली है। इस दिन हर साल छुट्टी होती है लेकिन इस बार खास बात यह है कि गणतंत्र दिवस सोमवार को है। इससे पहले 24 और 25 तारीख को शनिवार और रविवार के चलते छुट्टी रहने वाली है। ऐसे में आपको लगातार 24, 25 और 26 तारीखों की छुट्टी मिलेगी जिसके चलते आप एक ही महीने में दूसरी बार लॉन्ग वीकेंड का आनंद उठा सकते हैं।

मार्च और अप्रैल में भी होंगे लॉन्ग वीकेंड

फरवरी के महीने में जहां कोई लॉन्ग वीकेंड नहीं रहेगा वहीं मार्च में तीन दिन का लॉन्ग वीकेंड रहने वाला है। इसी तरह अप्रैल में भी तीन दिन की छुट्टी लगातार आएगी। मार्च में 20, 21 और 22 को यह लॉन्ग वीकेंड रहने वाला है। 20 तारीख को ईद-अल-फितर के मौके पर छुट्टी रहेगी और इसके बाद 21 और 22 को शनिवार और रविवार का अवकाश है। अप्रैल की तो शुरुआत ही लॉन्ग वीकेंड के साथ होगी। 3 तारीख को गुड फ्राइडे और इसके बाद 4 और 5 को शनिवार और रविवार होने के चलते अप्रैल के पहले हफ्ते में तीन दिनों का एक लॉन्ग वीकेंड होगा।

मई के महीने में दो लॉन्ग वीकेंड

मई के महीने की शुरुआत और अंत दोनों ही लॉन्ग वीकेंड के साथ होने वाली है। महीने की पहली तारीख को बुद्ध पूर्णिमा है जो कि शुक्रवार का दिन है। इसके बाद 2 और 3 तारीख को शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी। ऐसे में 1,2 और 3 तारीख की लगातार छुट्टी के चलते महीना लॉन्ग वीकेंड के साथ शुरू होगा। इसके बाद महीने के अंत में आप सिर्फ एक दिन की छुट्टी के साथ चार दिन के लॉन्ग वीकेंड का मजा ले सकते है। यह लॉन्ग वीकेंड 23, 24, 25 और 26 तारीख को रहने वाला है। 23 और 24 को शनिवार और रविवार है और 26 को ईद-उल-अजहा के चलते छुट्टी रहेगी। ऐसे में आप अगर 25 तारीख की छुट्टी ले लें तो आप चार दिन का लॉन्ग वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं।

अगस्त में कई लॉन्ग वीकेंड

जून के महीने में भी 26, 27 और 28 तारीख को लॉन्ग वीकेंड रहने वाला है। 26 तारीख का मुहर्रम है और इस दिन शुक्रवार भी है। इसके बाद 27 और 28 को शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी जिसके चलते तीन दिन की छुट्टी लगातार आएगी। जुलाई में कोई लॉन्ग वीकेंड नहीं होगा लेकिन इसके अगले ही महीने अगस्त में एक के बाद एक लॉन्ग वीकेंड होने वाले हैं। इसमें पहला वीकेंड 22, 23, 24 और 25 का होगा और दूसरा वीकेंड उसके अगले ही हफ्ते 28, 29 और 30 को होगा। 22 और 23 को शनिवार और रविवार है और 25 को मिलाद- उन- नबी की छुट्टी है। ऐसे में 24 तारीख को छुट्टी लेकर आप लॉन्ग वीकेंड मना सकते हैं। इसके बाद 28 को रक्षाबंधन और 29, 30 को शनिवार और रविवार की छुट्टी रहने वाली है।

सितंबर में लगातार दो वीकेंड

4 सितंबर को जन्माष्टमी है, जो कि शुक्रवार के दिन रहने वाली है। इसके बाद 5 और 6 को शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा। ऐसे में सितंबर की शुरुआत में आप तीन दिन के लॉन्ग वीकेंड का आनंद ले सकते हैं। इसके बाद इसके अगले ही हफ्ते 12, 13 और 14 को लॉन्ग वीकेंड होगा। 12 और 13 को शनिवार और रविवार है और 14 तारीख को गणेश चतुर्थी के मौके पर छुट्टी रहेगी।

अक्टूबर में तीन और चार दिन के दो लॉन्ग वीकेंड

अक्टूबर में 2, 3 और 4 तारीख को छुट्टी के साथ लॉन्ग वीकेंड रहने वाला है। 2 तारीख को गांधी जयंती है जिसके बाद 3 और 4 को शनिवार और रविवार के चलते छुट्टी रहने वाली है। ऐसे में अक्टूबर की शुरुआत ही एक लॉन्ग वीकेंड के साथ होने वाली है। इस महीने का दूसरा लॉन्ग वीकेंड 17, 18, 19 और 20 तारीख को रहने वाला है। 17 और 18 तारीख को शनिवार और रविवार है, इसके बाद 19 तारीख की आपको छुट्टी लेनी है और फिर 20 का दशहरा है।

नवंबर और दिसंबर में भी तीन वीकेंड

नवंबर के महीने में दो और दिसंबर में एक लॉन्ग वीकेंड रहने वाला है। नवंबर में महीने की शुरुआत और अंत लॉन्ग वीकेंड के साथ होगा। 8 नवंबर को दिवाली है और इस दिन रविवार भी है। दिवाली से पहले 6 और 7 नवंबर की धनतेरस और छोटी दिवाली के चलते छुट्टी रहेगी और इसके बाद 9 और 10 को गोवर्धन और भाईदूज की। इस तरह नवंबर की शुरुआत 5 दिनों की छुट्टी के साथ होगी। इसके बाद आखिरी दो हफ्तों में लगातार लॉन्ग वीकेंड रहेगा। पहला वीकेंड 21, 22, 23 और 24 को होगा और दूसरा 27, 28 और 29 को होगा। 21 और 22 को शनिवार और रविवार होने के चलते छुट्टी रहने वाली है और 24 को गुरु नानक जयंती है। ऐसे में आप अगर 23 की छुट्टी ले लें तो आप चार दिन के लॉन्ग वीकेंड का मजा ले सकते हैं। इसके बाद दिसंबर में 25, 26 और 27 का लॉन्ग वीकेंड होगा। 25 को क्रिसमस है और 26, 27 को शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak