khabar abhi tak

मन्दिर से 200 साल पुरानी प्रतिमा और 12 चांदी के छत्र गायब

 


चरगवां के जैन मंदिर में चोरी से सनसनी

जबलपुर। थाना चरगवां क्षेत्र के बिजौरी कमाने गेट के सामने स्थित प्राचीन श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार सुबह चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। सुबह जब देवचंद जैन मंदिर पहुँचे, तो उन्होंने देखा कि मुख्य द्वार के ताले टूटे हुए हैं और परिसर में सामान बिखरा पड़ा है। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मंदिर पहुँच गए और पुलिस को सूचना दी गई।

  पुलिस ने शुरू की जांच

मंदिर में स्थापित लगभग 200 वर्ष पुरानी पारसनाथ भगवान की छोटी पीतल प्रतिमा चोर चोरी कर ले गए। इसके अलावा आठ मूर्तियों के ऊपर लगे चांदी के छत्र और नीचे रखे चार छत्र,कुल 12 चांदी के छत्र भी चोरी हो गए। दान पेटी में रखी नकदी भी गायब है।
सूचना मिलते ही पुलिस, फिंगरप्रिंट टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुँचे। सीएसपी बरगी अंजुल अयंक मिश्रा ने मंदिर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों, पड़ोसी घरों और मार्ग के फुटेज की जांच कर रही है, साथ ही तकनीकी व फोरेंसिक टीमों की मदद से चोरों की पहचान का प्रयास जारी है।

-जैन समाज में आक्रोश
घटना से जैन समाज बेहद आहत है। लोगों का कहना है कि धार्मिक धरोहरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने चोरी गई प्रतिमा और छत्रों की जल्द बरामदगी तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। समाजजनों ने यह भी कहा कि शहर में स्थित प्राचीन मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के ठोस इंतजाम, गश्ती और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak