khabar abhi tak

रात 12 के बाद नया रेल किराया लागू


जबलपुर।
भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा, सेवा की निरंतरता और परिचालन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किराया संरचना में संतुलित बदलाव किया है। संशोधित किराया तालिका 26 दिसंबर से प्रभावी होगी यानी की 25 दिसंबर की रात 12 के बाद नई किराया तालिका लागू कर दी जाएगी।  

    संशोधित व्यवस्था के अनुसार उपनगरीय (सबअर्बन) सेवाओं तथा मासिक सीजन टिकट के किराए में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है। इसी तरह सामान्य श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए किराया पूरी तरह यथावत रखा गया है, ताकि दैनिक और अल्प दूरी के यात्रियों पर कोई अतिरिक्त भार न पड़े।

    सामान्य श्रेणी में 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा पर केवल 1 पैसा प्रति किलोमीटर की मामूली वृद्धि की गई है। वहीं मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर तथा एसी श्रेणियों में भी 2 पैसे प्रति किलोमीटर की सीमित बढ़ोतरी लागू की गई है।

   इस संशोधन के परिणामस्वरूप नॉन एसी कोच में 500 किलोमीटर की यात्रा करने वाले यात्रियों को केवल लगभग 10 रुपये अतिरिक्त का भुगतान करना होगा, जिससे यह वृद्धि आम यात्रियों के लिए किफायती और संतुलित बनी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak