SIR:वार्ड से बूथ तक दस्तक़ दें कार्यकर्ता:हितानन्द

 

 


भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द ने पार्षद, पार्षद प्रत्याशियों और मंडल अध्यक्षों की बैठक में दिए निर्देश, एसआईआर अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं से मतदाताओं का सहयोग करने की अपील

जबलपुर। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहने और प्रत्येक मतदाता की सहायता करने की अपील की। वे भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में आयोजित नगर निगम क्षेत्र के पार्षद, पार्षद प्रत्याशियों और मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।बैठक में जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

-विपक्ष के भ्रम का तथ्यात्मक जवाब दें

श्री हितानंद  ने कहा कि एसआईआर मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की प्रक्रिया है। कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में जाकर 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं, विवाह के बाद नए जुड़े परिवारजन, कामकाज के कारण बाहर रहने वाले लेकिन स्थाई मतदाता, तथा मृत मतदाताओं की जानकारी एकत्रित कर बीएलओ को देनी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति का नाम एक से अधिक जगह दर्ज है, तो उसे आयोग तक पहुंचाकर सुधार सुनिश्चित करना जरूरी है।उन्होंने कहा कि एसआईआर लंबी प्रक्रिया है और कार्यकर्ताओं की निष्ठा ही इसे सफल बनाएगी। सभी कार्यकर्ता 4 दिसंबर, अंतिम तिथि, से पहले अपने बूथ का कार्य पूर्ण करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि विपक्ष किसी प्रकार का भ्रम फैलाए तो तथ्यात्मक जवाब दें और सुनिश्चित करें कि कोई वास्तविक मतदाता परेशान न हो।

- बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में अभय सिंह ठाकुर, कमलेश अग्रवाल, श्रीराम शुक्ला, शंकर श्रीवास्तव, नंदकुमार यादव, जय सचदेवा, रमेश रैकवार, सुशील चौबे, राजेश बड़गैया, लोचन साहू, योगेंद्र सिंह राजपूत, सचिन जैन सहारा, अजय पटेल पिंटू, योगेश बिलोहा, राहुल रजक, सपन यादव, पुष्पराज पांडे, दिलीप पटेल, संतोष यादव, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, नरेश पटेल, प्रशांत दुबे, गुड्डा केवट, राम सोनकर, रजनी कैलाश साहू, अंशुल लालू यादव, रेनू कोरी, संतोषी ठाकुर, अतुल जैन, राहुल साहू, जीतू कटारे, सुनील पूरी गोस्वामी, बाबा श्रीवास्तव, अविनाश चमकेल, विमल राय, लवलीन आनंद, माधुरी सोनकर, मालती चौधरी, मोनिका पुष्पेंद्र सिंह, प्रतिभा भापकर, अर्चना सिसौधिया, मधुबाला राजपूत व वर्षा सेन उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post