SIR सर्वे करने पहुंंची टीम पर पथराव, नायब तहसीलदार, BLO जान बचाकर भागे

 

रतलाम। एमपी के रतलाम स्थित बासिंद्रा में आज एसआईआर सर्वे करने गई प्रशासनिक टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में नायब तहसीलदार रामकलेश साकेत व बीएलओ विक्रम सिंह राठौड़ घायल हो गए। हमले में घायल अधिकारी अपनी जान बचाकर भागे और अधिकारियों को खबर दी। घायलों को रतलाम मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। जहां पर टीम में शामिल लोगों को भरती कर लिया गया।                                                                                                                              नायब तहसीलदार के साथ गए पटवारी बाबूलाल मुनिया ने बताया साहब के साथ एसआईआर के कार्य के निरीक्षण पर गए थे। रावटी थाना के आधारशिला गांव की नहर पुलिया के पास बीएलओ ओर आंगनवाड़ी कार्यकता से कार्य को लेकर जानकारी ली जा रही थी। तभी कुछ लोग शराब पीकर पहुंच गए और गाली गलौज करने लगे। जिन्हे समझाइश देते हुए जाने को कहा गया, जिसपर उन्होने पथराव कर दिया। अचानक किए गए पथराव में अधिकारियों को चोटें आई। वे किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे और अधिकारियों को खबर दी। पुलिस लेकर पहुंचे अधिकारियों ने घायलों को उपचार के लिए रतलाम मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायलों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post