khabar abhi tak

SIR: अब तक 76.05% गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन पूरा, पाटन सबसे आगे,पश्चिम सबसे पीछे

 


जबलपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिले में प्राप्त गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी जारी है। कुल 19,25,472 मतदाताओं में से अब तक 14,64,414 गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जो 76.05 प्रतिशत है।विधानसभा स्तर पर पाटन डिजिटाइजेशन में सबसे आगे है। शनिवार रात 8 बजे तक पाटन में 88.69% गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन पूरा हुआ, जिससे वह जिले में प्रथम स्थान पर है। इसके बाद सिहोरा विधानसभा क्षेत्र 87.31% के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि बरगी विधानसभा क्षेत्र 86.47% के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है।

अन्य विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति 

पनागर: 81.76% (चौथा स्थान)

जबलपुर उत्तर: 70.70% (पांचवां स्थान)

जबलपुर केंट: 63.87% (छठा स्थान)

जबलपुर पूर्व: 62.87% (सातवां स्थान)

जबलपुर पश्चिम: 62.81% (आठवां स्थान)

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak