khabar abhi tak

एमपी : भोपाल में भीषण सड़क हादसा, 2 कारों में सीधी टक्कर से 4 की मौके पर मौत, एक गंभीर

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शहर से सटे हसनाबाद गांव में, देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां आमने-सामने से आ रही दो तेज रफ्तार कारों में जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना बैरसिया इलाके की है।

बताया जाता है कि बैरसिया के समीप पिपलिया, हसनाबाद गांव में शनिवार की देर रात अर्टिगा और एक्सयूवी 300 कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक वाहन में बैठे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान खालिद, अनीस, साजिद, नवेद के रूप में हुई है। जबकि, हादसे में सचिन नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे बैरसिया के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

समारोह में शामिल होने भोपाल आए थे 

वहीं, दूसरी कार चालक को भी कई चोटें आई हैं, जिसे भी इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। हादसे में जान गवाने वाले सभी मृतक शिवपुर जिले के बताए जा रहे हैं। जो राजधानी भोपाल में एक निजी समारोह में शामिल होने आए थे और वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बैरसिया पुलिस मौके पर पहुंचीं। शवों का पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak