khabar abhi tak

MP- ट्रेन के सामने कूदा नाबालिग प्रेमी जोड़ा, हो गई मौत, स्कूल ड्रेस में पहुंचे थे रेलवे स्टेशन

झाबुआ. एमपी के झाबुआ जिले के बामनिया रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार 28 नवम्बर की दोपहर नाबालिग छात्र-छात्रा ट्रेन के आगे कूद गए। दोनों की मौत हो गई। दोनों स्कूल ड्रेस में थे। घटना की सूचना मिलते ही गवर्मेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग में सुसाइड का बताया जा रहा है। दोनों की पहचान रामपुरिया निवासी के रूप में हुई है। छात्रा पेटलावद में पढ़ती थी।

पड़ोसियों के मुताबिक, दोनों नाबालिग रिश्ते में भाई-बहन हैं। छात्र के पिता लड़की के परिवार में घर जमाई बन कर आए थे। छात्रा उनको फूफा कहती थी। पुलिस के अनुसार, दोनों काफी देर से रेलवे स्टेशन पर टहल रहे थे। आत्महत्या करने से कुछ ही देर पहले छात्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की एक तस्वीर पोस्ट की थी। पुलिस का कहना है कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि किन कारणों से दोनों ने एक साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की। दोनों शवों को पेटलावद सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

कुछ दिन से स्कूल नहीं जा रहा था छात्र

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुखराम गरवाल ने बताया कि मृतक दसवीं का छात्र था। वह पिछले कुछ दिन से स्कूल नहीं आ रहा था। वहीं, छात्रा तुलसी विद्या मंदिर में 10वीं की नियमित छात्रा थी। प्राचार्य हरीश जानी ने बताया कि शुक्रवार को उसका अंग्रेजी का पेपर था। अभी तक हुए चारों पेपर उसने दिए। छात्रा के पिता दिन में स्कूल आए थे। तब उन्हें बताया था कि वह आज स्कूल ही नहीं आई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak