khabar abhi tak

DSP पंकज मिश्रा सहित 4 आरोपी भेजे गए जेल, सिवनी हवालाकांड मामले में जमानत आवेदन खारिज, रिमांड खत्म..!

 

सिवनी। एमपी के सिवनी में हुए 2 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपए की हवाला डकैती की साजिश में गिरफ्तार बालाघाट हॉक फोर्स के DSP (SDOP) पंकज मिश्रा, क्राइम ब्रांच के आरक्षक प्रमोद सोनी, जबलपुर के हवाला ऑपरेटर पंजू गिरी गोस्वामी व वीरेंद्र दीक्षित (पूजा पांडे के जीजा) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उनकी पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आज न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी विक्रम सिंह डावर की अदालत में पेश किया गया था।                                                                                                                            

                              न्यायाधीश ने चारों आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज करते हुए उन्हें 26 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। SIT ने DSP सहित सभी चारों आरोपियों को नगझर की जिला जेल में दाखिल कर दिया है। जेल रवाना होने के दौरान चारों आरोपी अपने मुंह पर फेस मास्क लगाए हुए थे। इस मामले में SDOP पूजा पांडे के गनमैन केदार बघेल को नरसिंहपुर जेल से दो दिनों की पुलिस रिमांड पर सिवनी लाया गया था। रिमांड अवधि समाप्त होने पर उन्हें पुन: न्यायालय में पेश कर नरसिंहपुर जेल भेज दिया गया। SIT ने गनमैन से घटना के दौरान आरोपियों से हुई मोबाइल बातचीत का पता लगाने और पूछताछ करने के लिए रिमांड ली थी। पुलिस रिमांड के दौरान एसआईटी ने सिवनी के पुलिस कंट्रोल रूम में आरोपियों से हवाला डकैती मामले में गहनता से पूछताछ की। जबलपुर क्राइम ब्रांच के ASP जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में SIT की टीमें हवाला प्रकरण की छानबीन में जुटी हुई हैं। वहीं SP सुनील मेहता भी पुलिस कंट्रोल रूम में एसआईटी का सहयोग करने के लिए मौजूद रहे।

अब 15 पुलिसकर्मी जेल में-

इस प्रकरण में पूर्व SDOP पूजा पांडे सहित 11 पुलिसकर्मी पहले से ही जेल में हैं। अब आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 15 हो गई है। इनमें DSP स्तर के दो पुलिस अधिकारियों के अलावा एक SI, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के 13 पुलिसकर्मी शामिल हैं। जबलपुर का हवाला ऑपरेटर पंजू गिरी गोस्वामी और पूजा का बहनोई (जीजा) वीरेंद्र दीक्षित भी इस हवाला डकैती प्रकरण में आरोपी हैं। हवाला के पूरे घटनाक्रम ने पुलिस विभाग के आला अधिकारियों की कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। हालांकि प्रकरण में गठित जबलपुर SIT और क्राइम ब्रांच का दल आरोपितों की गिरफ्तारी बाद नए तथ्यों को खोजने में जुटा है।

क्टूबर माह में कब क्या हुआ-

-8-9 अक्टूबर की रात सीलादेही के पास हवाला के 2.96 करोड़ रुपए लूटे।

-9 अक्टूबर को जालना के संदीप परमार ने SDOP व पुलिसकर्मियों पर रुपए की डकैती का आरोप लगाया।

-9 अक्टूबर की देर रात जबलपुर IG ने संदिग्ध आचरण में SI समेत नौ पुलिस कर्मियों को निलंबित किया।

-10 अक्टूबर को DGP ने SDOP पूजा पांडे को निलंबित किया।

-11 अक्टूबर को देर रात हवाला के 1 करोड़ 45 45 रुपए जब्त होने का प्रकरण लखनवाड़ा थाने में दर्ज किया गया।

-13 अक्टूबर को हवाला प्रकरण में जांच की समीक्षा करने जबलपुर IG और छिंदवाड़ा DIG सिवनी पहुंचे।

-14 अक्टूबर को SDOP SI समेत 11 पुलिसकर्मियों पर FIR।

-15 अक्टूबर को SDOP पूजा पांडे समेत 10 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दो दिन पुलिस रिमांड में लिया गया।

-16 अक्टूबर को 11वें फरार पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर SIT ने एक दिन की पुलिस रिमांड में लिया।

-17 अक्टूबर को सभी आरोपितों कोण् न्यायालय में पेश कर SIT ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया तब से सभी जेल में हैं।

-18 अक्टूबर को बालाघाट DSP पंकज मिश्रा सहित चार को गिरफ्तार कर SIT ने न्यायालय में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड में लिया।

-31 अक्टूबर को सिवनी जेल से SDOP को सेंट्रल जेल रीवा और 10 पुलिस कर्मियों को नरसिंहपुर जेल भेजा गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak