जबलपुर। 1996 में होली पर चंद्रगहण का योग बनने के 30 साल बाद 2026 में फिर होली के दिन ही चंद्रग्रहण पड़ रहा है। मंगलवार को ग्रहण का स्पर्श 3 घंटे 27 मिनट रहेगा। यह ग्रहण भारत में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। चंद्रोदय के अनुसार अलग-अलग देश में अथवा शहरों में समय में अन्तर होना स्वाभाविक है।
तिलवारा आश्रम के विचित्र दास महाराज का कहना है कि संपूर्ण ग्रहण काल 3.19 से 6.47 तक है। ग्रहण काल 3 घंटा 27 मिनट रहेगा। जिसमें भारत के विभिन्न नगरों का विवरण स्पष्ट रूप से दिया जा रहा है। ग्रस्त उदित चंद्र ग्रहण में पर्वकाल चंद्रोदय के बाद प्रारंभ होता है। ग्रस्त होकर जब उदय चंद्रमा होता है तो उसका प्रभाव उसके बाद ही प्रारंभ होता है जो कि विभिन्न नगरों में अलग-अलग माना जाता है। जबलपुर में 6 बजकर 24 मिनट 23 मिनट पर्वकाल रहेगा। इसी तरह अन्य शहरों के चंद्रोदय के अनुसर वाराणसी में चंद्रोदय 5.59 पर हो रहा है। इसलिए यहां पर आखा 48 मिनट का रहेगा। प्रयागराज मे 6 बजकर 5 मिनट पर चंद्रोदय हो रहा है इसलिए इसका प्रभाव कल 42 मिनट माना जाएगा। भोपाल में 6 बजकर 24 मिनट 23 मिनट पर्वकाल रहेगा। दिल्ली में 5 बजकर 9 मिनट 38 मिनट पर्व कल रहेगा। हरिद्वार में चंद्रोदय 6.17 तो 30 मिनट पर्वकाल रहेगा। कोलकाता में चंद्रोदय 5.39 तो एक घंटा 8 मिनट पर्वकाल रहेगा। लखनऊ में चंद्रोदय 6.07 तो 40 मिनट पर कॉल रहेगा। मुंबई में चंद्रोदय 6.45 तो 2 मिनट पर अकाल रहेगा। नागपुर में 6.18 यहाँ पर 29 मिनट पर्वकाल रहेगा। रायपुर में चंद्रोदय 6.07 पर तो यहां पर पर्व कल 40 मिनट रहेगा।
नोट- यह डाटा ज्योतिषशास्त्र और ज्योतिषविदों पर आधारित है। इससे ' खबर अभी तक ' पुष्टि नहीं करता है।
