जबलपुर।मतदाता सत्यापन से जुड़े SIR (Special Intensive Revision) कार्यक्रम में लापरवाही सामने आने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए दो बीएलओ और एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निर्वाचन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए प्रशासन ने यह कार्रवाई आदेशों की अवहेलना और कर्तव्यच्युत पाए जाने पर की। निलंबित किए गए बीएलओ में विधानसभा क्षेत्र जबलपुर केंट के मतदान केंद्र क्रमांक 150 के संदीप नंदा, और विधानसभा क्षेत्र जबलपुर उत्तर के मतदान केंद्र क्रमांक 133 की मोनू भारती शामिल हैं। दोनों पर मतदाताओं के सत्यापन कार्य में गंभीर लापरवाही के आरोप हैं। इसके अलावा शहपुरा तहसील के पटवारी आशुतोष चतुर्वेदी को भी निलंबित किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने बीएलओ को मतदाताओं के सत्यापन में आवश्यक सहयोग नहीं किया, जिससे कार्य प्रभावित हुआ।कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसी भी अधिकारी–कर्मचारी द्वारा निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगामी दिनों में भी सत्यापन कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।
-कौन-कौन हुए निलंबित
संदीप नंदा (बीएलओ) — मतदान केंद्र 150, जबलपुर केंट
मोनू भारती (बीएलओ) — मतदान केंद्र 133, जबलपुर उत्तर
आशुतोष चतुर्वेदी (पटवारी) — शहपुरा तहसील
-निलंबन के कारण क्या थे
SIR सत्यापन कार्य में लापरवाही
कलेक्टर के निर्देशों की अवहेलना
मतदाता सूची सुधार में धीमी प्रगति
बीएलओ को आवश्यक सहयोग न देना
निर्वाचन कार्य को प्रभावित करना
