पुलिस अधिकारियों के अनुसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने की खबर मिली। रात 12 बजे सूचना मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। देखा कि मृतक नीचे पड़ा था और उसके सिर पर गहरा घाव है और खून बह रहा है। वहीं पर खून से सना पत्थर पड़ा हुआ था। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि युवक शिवम यादव की हत्या दोस्त लल्ला उर्फ आकाश जाटव ने की है, जिसके साथ उसकी बहस हो रही थी। एक सीसीटीवी के फुटेज मे दोनों बहस करते दिख रहे है। दोनों शराब के नशे में थे, पुलिस ने मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आकाश की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस को यह भी पता चला है कि दोनों काफी देर से यहां पर शराब के नशे में झगड़ा कर रहे थे। विवाद बढ़ा और एक युवक ने दूसरे के सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी।