जबलपुर के कलाकार की मुंबई में मची धूम,सोशल मीडिया पर चाहिए प्यार और सपोर्ट
जबलपुर। सबकी दुआओं और अपने अनूठे कला-कौशल से जबलपुर का बेटा तनिष्क मुंबई में सोनी टीवी के रियलिटी शो इंडियन आयडल में धूम मचा रहा है। तनिष्क का नया गीत दीवाना तेरा, सुनने के बाद इंडियन आयडल के जजेस और अन्य लोग झूम उठे। नेशनल लेवल की इस सुविख्यात प्रतियोगिता में तनिष्क का यहां तक पहुंचना आसान नहीं हैएलेकिन तनिष्क की अनूठी प्रतिभा और जनता के भरपूर आशीर्वाद ने तनिष्क को इस मुकाम तक पहुंचा दिया है। लोगों से सोनी एंटरटेनमेंट के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तनिष्क को आशीर्वाद देने का आग्रह किया गया है।
-जरूरत है सोशल मीडिया पर सपोर्ट की
तनष्कि के चाचा शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि सोनी टीवी के इस ख्यात सिंगिंग शो में अब सारा दारोमदार पब्लिक सपोर्ट का है,जो उसे सोशल मीडिया के जरिए प्राप्त होगा। करीब 120 प्रतिभागियों में से मात्र 16 को ही ये प्लेटिनम माइक दिया गया है। इसके बाद मुकाबला और तेज हो गया है, अब तनिष्क नंबर वन की ओर बढ़ेगा। अभी तक तनिष्क दस लाख व्यूज एवं तीन लाख लाइक के साथ सभी प्रतिभागियों में नंबर वन पर हैएलेकिन इसे और आगे ले जाना होगाए तभी जीत तय हो सकेगी। वहींए तनिष्क के पिता प्रभाकांत शुक्ला एवं माता उषा शुक्ला ने कहा कि जनता के प्यार और सपोर्ट से तनिष्क की प्रतिभा को एक बेहतरीन मुकाम हासिल हो सकता है।
