जबलपुर। गढ़ा के सूपाताल के पास कार में चल रही शराबखोरी में व्यवधान पैदा होते ही कार में सवार युवकों ने एक ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर दी। इस मामले को एक वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी कार सवारों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
एएसपी सूर्यकांत शर्मा के मुताबिक सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो के संबंध में जानकारी लेने के बाद गढ़ा पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि यह वारदात सूपाताल के पास की है। इस जगह पर कार में बैठे लोग शराब पी रहे थे। इस दौरान ऑटो चालक कट मारकर आगे निकल गया था, कार खड़ी अन्य कार की साइड से टकरा गई थी। इससे कार सवार उत्तेजित हो गए थे। कार सवारों ने ऑटो चालकों को पकड़ लिया था और उसके साथ जमकर मारपीट की थी। इसका एक वीडियो मौके पर बना लिया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर जारी किया था। पुलिस ने ऑटो चालक का नाम विजय ताम्रकार बताया है। पुलिस ने यह वारदात एक हफ्ते पहले की बताई है।
