khabar abhi tak

पुलिस कप्तान ने की ' सर्जरी ', 10 टीआई ' इधर से उधर '

 


जबलपुर में थाना प्रभारियों के तबादले, संतोषजनक कार्य न करने वालों को लाइन, कई को नई जिम्मेदारी

जबलपुर। अपराध नियंत्रण और थानों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा के बाद पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने जिले में थाना प्रभारियों के  तबादले किए हैं। जिन अधिकारियों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया गया, उन्हें लाइन अटैच किया गया है, जबकि अन्य अधिकारियों को नए थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नए आदेश के अनुसार वीरेंद्र पवार को विजयनगर से माढोताल थाना प्रभारी बनाया गया है। राजेंद्र मस्कोले को गोसलपुर से स्थानांतरित कर विजयनगर थाना की कमान दी गई है। गाजीवती कोसाम को महिला थाना से हटाकर गोसलपुर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।इसके अलावा रमन सिंह मरकाम को गोराबाजार से खितौला थाना भेजा गया है, जबकि संजीव त्रिपाठी को पुलिस लाइन से गोराबाजार थाना की जिम्मेदारी मिली है। पूर्वा चौरसिया को पुलिस लाइन से यातायात गढ़ा में पदस्थ किया गया है।

कौन कहाँ पहुंच गया

  • वीरेंद्र पवार — माढोताल
  • राजेंद्र मस्कोले — विजयनगर
  • गाजीवती कोसाम — गोसलपुर
  • रमन सिंह मरकाम — खितौला
  • संजीव त्रिपाठी — गोराबाजार
  • पूर्वा चौरसिया — यातायात गढ़ा
 ये अधिकारी भेजे गए लाइन
  • नीलेश दोहरे — माढोताल
  • अर्चना जाट — खितौला
  • प्रतीक्षा मार्को — घमापुर
  • हरिकिशन आटनेरे — यातायात

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak