khabar abhi tak

जिला पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमला करने वाले अब तक फरार, देखें वीडियो

 



तीन आरोपी फरार — पुरानी रंजिश में चलाये चाकू

जबलपुर। जिला पंचायत सदस्य इंद्र कुमार पटेल पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। घटना पनागर के कंदराखेड़ा गांव में उस समय हुई, जब गांव में टूटी पाइपलाइन की मरम्मत का काम चल रहा था और इंद्र कुमार पटेल मौके पर मौजूद थे।  जानकारी के अनुसार,  गांव के ही सौरभ पटेल, हर्ष यादव और बबलू वहां पहुंचे और सरपंच ज्योति पटेल—जो इंद्र कुमार की पत्नी हैं—को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे। जब इंद्र कुमार ने इसका विरोध किया तो आरोपी भड़क गए और कहासुनी के बीच चाकू से हमला कर दिया। हमले में इंद्र कुमार पटेल गंभीर रूप से घायल हुए। बताया जा रहा है कि आरोपियों का परिवार से नाली निर्माण को लेकर पुराना विवाद चल रहा था और उसी रंजिश में हमला किया गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। आरोपी घटना के दो दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। एडिशनल एसपी  अंजना तिवारी ने बताया कि पनागर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है और गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak