khabar abhi tak

दो साल पहले चोरी हुई मोटरसाइकिल का चालान कटा, अलर्ट मोड पर पुलिस, देखें वीडियो



जबलपुर।
गौतम जी की मढ़िया से दो साल पहले चोरी हुई मोटरसाइकिल का अचानक बाइक मालिक को चालान कटने का नोटिस मिला। नोटिस मिलने पर पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस प्रकरण में अलर्ट मोड पर आ गई है और चालान संबंधी जानकारी जुटा रही है।



गौतम जी की मढ़िया में दो साल पहले देवांशु गौतम की मोटरसाइकिल घर से चोरी हो गई थी। मामले की गढ़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मोटरसाइकिल की खोजबीन की थी लेकिन वह दस्तयाब नहीं हो सकी। पुलिस ने यह मामला खातमे में डाल दिया था। गौतम ने बताया कि हाल ही में उसे उसकी चोरी हुई मोटरसाइकिल का चालान किए जाने पर नोटिस मिला। नोटिस मिलने पर जानकारी ली गई तो पता चला कि यह चालान सिहोरा में किया गया है। गौतम ने परेशान होकर इसके लिए पुलिस से मुलाकात कर एक आवेदन दिया है कि उसके चोरी गए वाहन में आपराधिक गतिविधि न हो या फिर कोई अनहोनी हो सकती है। पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर उसे आश्वस्त करते हुए चालान संबंधी छानबीन शुरू कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak