khabar abhi tak

पीएम मोदी ने चार वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, एमपी का खजुहारो-बनारस भी शामिल

 
वाराणसी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार 8 नवम्बर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी स्टेशन से वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी भी मौजूद रहे। पीएम के हरी झंडी दिखाते ही यात्रियों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। उनके स्वागत में काशीवासियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की। जिसमें मध्य. प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो की ट्रेन भी शामिल है.

विशेषज्ञों की मानें तो बनारस से खजुराहो जाने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस कई मायनों में खास बन गई है।आध्यात्मिक रूप से भी इस ट्रेन का संचालन महत्वपूर्ण है। बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को एक नया आयाम मिलेगा। यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को आपस में जोड़ेगी। नई वंदे भारत एक्सप्रेस वर्तमान में चल रही विशेष ट्रेनों की तुलना में करीब 2 घंटे 40 मिनट का समय बचाएगी। इससे यात्रियों को तेज़, आरामदायक और आधुनिक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

इन वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

पीएम ने चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जो बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर चलेंगी। वहीं आपको बता दें कि फिरोजपुर से दिल्ली का सफर वंदे भारत में 6 घंटे 40 मिनट का होगा। वहीं इससे पहले सबसे तेज चलने वाली ट्रेन पंजाब मेल में 7 घंटे 20 मिनट लगते थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak