khabar abhi tak

सरकारी आवास की तीसरी मंजिल से गिरी नायब तहसीलदार की मौत, आत्महत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस, राजस्व परिसर सील..!

  विदिशा। एमपी के विदिशा में सांची रोड स्थित अपने शासकीय आवास की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण नायब तहसीलदार कविता की मौत हो गई। नायब तहसीलदार को नीचे गिरते देख आवास में रहने रहे अधिकारियों व उनके परिजनों में चीख पुकार मच गई। सभी लोग पहुंचे तो देखा कि कविता खून से लथपथ हालत में मृत पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरा राजस्व परिसर सील कर दिया है। पुलिस सुसाइड और हादसाए दोनों ही एंगल से जांच रही है।                                                                                            
                                                 पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नायब तहसीलदार कविता आज दोपहर के वक्त अपने सरकारी आवास की तीसरी मंजिल की छत पर थीं, इस दौरान वे अचानक नीचे गिर गई। कविता को गिरते देख लोगों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर अधिकारियों के परिजन भी घरों से बाहर आ गए, देखा तो कविता खून से लथपथ नीचे पड़ी है। तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत जैन ने बताया कि कविता को गंभीर चोटों के साथ लाया गया था। उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर सहित कई प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल व घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत राजस्व परिसर को सील कर दिया और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। छत के किनारों, सीढिय़ों और आसपास के हिस्सों में मिले संभावित निशानों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामला आत्महत्या का है या हादसा है। पुलिस ने कविता के परिजनों को सूचना दे दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak