khabar abhi tak

जबलपुर आ रही जनता एक्सप्रेस की बोगी से निकला धुआं, यात्रियों में अफरा-तफरी रही, रोकी गई ट्रेन


जबलपुर.
पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर  रेल मंडल के जैतवारा-खुटहा स्टेशन के बीच राजेंद्रनगर-एलटीटी जनता एक्सप्रेस की एक बोगी से धुआं निकलने से गुरूवार 13 नवम्बर की दोपहर बाद यात्रियों में हड़कम्प मच गया।

बताया जाता है कि जनता एक्सप्रेस मानिकपुर से सतना की ओर निकली तो रास्ते में एक बोगी से धुआं निकलने की सूचना पर ट्रेन को रोका गया। इससे कुछ देर के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी रही, लेकिन किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। जैतवारा स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर ने बताया कि जनता एक्सप्रेस में जैतवारा और खुटहा स्टेशन के समीप ब्रेक बाइंडिंग में धुआं निकलने की घटना हुई थी। जिस कारण ट्रेन के पहिये से धुआं निकला था। इस पर कुछ देर के लिए ट्रेन रोकी गई थी। किसी प्रकार का नुकसान नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak