khabar abhi tak

बिहार में शुरुआती रुझानों में एनडीए को बहुमत, 155 सीटों पर बढ़त; महागठबंधन 78 सीटों पर आगे

पटना. बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। सुबह 8 बजे से ही मतगणना हो रही है। इस बीच बिहार में एक बार फिर से एनडीए की ही सरकार बनती नजर आ रही है। फिलहाल शुरुआती रुझानों में एनडीए ने 155 सीटों पर बढ़त बना ली है। 

रुझानों के अनुसार एनडीए ने बहुमत के 122 सीटों के जादुई आंकड़े को पार कर लिया है। वहीं महागठबंधन 78 सीटों पर आगे चल रहा है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज किसी भी सीट पर आगे नहीं दिख रही है। वही निर्दलीय समेत अन्य 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

 बता दें बिहार विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। आज शाम तक ही चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। काउंटिंग के लिए 38 जिलों में 46 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। दोपहर 12 बजे तक 2 हजार 616 कैंडिडेट्स की सीटों का फैसला लगभग साफ हो जाएगा। इसमें नीतीश सरकार के 29 मंत्री, अनंत सिंह समेत 15 बाहुबली भी शामिल हैं।

बिहार विधानसभा चुनावों में दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को तो दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को हुआ था। दोनों चरणों में मतदान प्रतिशत 67.13त्न रहा, जो 1951 के बाद से अब तक का सर्वोच्च स्तर है। कुल मिलाकर देखा जाए तो बिहार की जनता ने छप्पर फाड़ कर मतदान किया। इसके अलावा आज नतीजों का दिन है और सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनने वाली है। हालांकि यह भी थोड़ी ही देर में तय हो जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak