khabar abhi tak

बिजली कंपनी के अफसरों का तबादला, सौंपा अतिरिक्त प्रभार



जबलपुर।
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के आठ अफसरों का तबादला किया गया है। इन अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इन अफसरों में एके निकोसे महाप्रबंधक को अििरक्त मुख्य महाप्रबंधक चालू प्रभार, एसके गिरिया अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक को मुख्य अभियंता एवं मुख्य महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार, संजय निगम अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक को मुख्य महाप्रबंधक एवं मुख्य महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार, सेवक राम यमदे अधीक्षण अभियंता सिवनी को अतिरिक्त मुख्य अभियंता चालू प्रभार, प्रमील कुमार मिश्रा अधीक्षण अभियंता सतना को अतिरिक्त मुख्य अभियंता चालू प्रभार, अजय दुग्गड़ महाप्रबंधक चालू प्रभार को अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक का चालू प्रभार एवं महाप्रबंधक से संबंधित कार्याें का प्रभार, अवनीश कुमार महाप्रबंधक भंडार एवं क्रय को अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक भंडार एवं क्रय का चालू प्रभार, विवेक चंद्रा महप्रबंधक आडीएसएस चालू प्रभार को अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक आईटी का चालू प्रभार सौंपा गया है। 


इसके अलावा दमोह के अधीक्षण अभियंता सुभाष नागेश्वर को अधीक्षण अभियंता को रीवा का प्रभार, नरसिंहपुर के अधीक्षण अभियंता अमित कुमार को दमोह, सतना के कार्यपालन अभियंता नीलाभ श्रीवास्तव को अधीक्षण अभियंता नरसिंहपुर, सिंगरौली के अधीक्षण अभियंता दीपक उइके को शहडोल, सीधी के कार्यपालन अभियंता अजीत सिंह बघेर को अधीक्षण अभियंता सिंगरौली और रहली के कार्यपालन अभियंता लोकेश साहू को अधीक्षण अभियंता जबलपुर का चालू प्रभार दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak