khabar abhi tak

प्रेमसागर का ' बमबाज मोहन करसा ' गिरफ्तार, देखें वीडियो



जबलपुर।
प्रेमसागर में बम पटककर दहशत फैलाने वाले शातिर बमबाज मोहन करसा को पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस ने दस हजार रूपयों का इनाम घोषित किया था। बेलबाग टीआई वीरेंद्र खटीक ने बताया कि बम कांड व अन्य एक आपराधिक मामले में आरोपी मोहन करसा दो साल से फरार था। आरोपी के करमचंद चौक के पास होने की मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को धरदबोचा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संबंधित ठिकानों पर दबिश दी गई थी लेकिन हमेशा पुलिस को चकमा देकर फरार हो रहा था। आरोपी बारात में शामिल होने करमचंद चौक पर आया था, जहां पहचान छिपाने के लिए पगड़ी पहनकर घूम रहा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak