khabar abhi tak

एमपी के पन्ना आ रही, बस ग्वालियर में पूरी जली, ड्राइवर की सतर्कता से 45 यात्रियों की बची जान

 
ग्वालियर.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार 24 नवम्बर की देर रात एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। बस के टायर से चिंगारी निकलते देख वीडियो कोच बस के चालक ने तुरंत हाईवे किनारे गाड़ी रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। करीब 20 मिनट के भीतर पूरी बस आग की लपटों में घिर गई।

घटना के समय बस में 45 यात्री सवार थे। यह बस गुडग़ांव (गुरुग्राम), हरियाणा से  मध्य प्रदेश के पन्ना की ओर जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दमकल दल को भी बुलाकर आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

ड्राइवर ने देखी चिंगारी, तत्काल रोका वाहन

सोमवार शाम हरियाणा के गुरुग्राम (गुडग़ांव) से वीडियो कोच बस नंबर यूपी93 सीटी-6747 मध्य प्रदेश के पन्ना के लिए रवाना हुई थी। बस में कुल 45 यात्री सवार थे। रात करीब 12 बजे जब बस पुरानी छावनी क्षेत्र के हाईवे से गुजर रही थी, तभी चालक की नजर बस के टायर से निकल रही चिंगारी पर पड़ी।

स्थिति को भांपते ही चालक ने बिना देर किए बस को हाईवे किनारे रोक दिया और तुरंत सभी यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालते ही कुछ ही क्षणों में आग अचानक तेज हो गई और देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिरकर जलकर राख हो गई।

सोने की तैयारी कर रहे थे यात्री

जानकारी के अनुसार, जब बस में आग लगी उस समय यात्री सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बस के एक पहिए से चिंगारी निकलती देख चालक ने तुरंत बस रोक दी और सभी यात्रियों को बाहर निकलने की सूचना दी। समय रहते सभी यात्री बस से बाहर आ गए, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। बताया जा रहा है कि यदि यात्री गहरी नींद में होते, तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak