khabar abhi tak

एमपी में हादसा : 20 फीट गहरे तालाब में समाई सरपंच की कार, पांच घंटे चले बाद मिला शव

उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नरवर क्षेत्र में सोमवार 24 नवंबर की रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव कचनारिया के सरपंच ऋतुराज सिंह झाला अपनी स्कॉर्पियो में घर से निकले ही थे कि वाहन अनियंत्रित होकर नजदीकी तालाब में जा गिरा। गाड़ी लगभग 20 फीट गहराई में डूब गई और देर रात तक चले रेस्क्यू में भी उनकी जान नहीं बच सकी।

घटना नरवर से लगभग तीन किलोमीटर दूर कचनारिया गांव की है। सरपंच ऋतुराज सिंह झाला अपनी काली स्कॉर्पियो से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और घर के पास स्थित तालाब में सीधी जा गिरी। आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण जुटे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही समय में नरवर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची और रेस्क्यू शुरू हुआ।

20 फीट नीचे मिली कार

एनडीआरएफ टीम तालाब में उतरी और खोजबीन शुरू की। कार लगभग 20 फीट नीचे कीचड़ में फंसी मिली। अधिकारियों के अनुसार गहराई, घने कीचड़ और पानी में कम दृश्यता ने रेस्क्यू को बेहद जटिल बना दिया। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वाहन के अंदर ही सरपंच का शव दिखाई दिया था, लेकिन तुरंत बाहर निकालना संभव नहीं था। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद रात लगभग 11 बजे क्रेन की मदद से कार बाहर निकाली गई। वाहन के अंदर ही ऋतुराज सिंह का शव मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak