khabar abhi tak

जबलपुर में धान खरीद का मेगा प्लान,महिलाओं के हाथ में कमान


55 हजार किसानों से 45 लाख क्विंटल धान खरीदने की तैयारी,अधिकारियों ने कमर कसी, किसान समय पर भुगतान को लेकर चिंतित

जबलपुर। जिले में रबी सीजन की सबसे बड़ी सरकारी गतिविधि यानी धान खरीदी, इस बार बिल्कुल नए सिस्टम और नई जिम्मेदारियों के साथ शुरू होने जा रही है। प्रशासन ने लगभग 55 हजार किसानों से करीब 45 लाख क्विंटल धान खरीदने की तैयारी पूरी कर ली है। इस बार पहली बार 47 महिला स्व-सहायता समूहों  को खरीद व्यवस्था की कमान सौंपी जा रही है। यानी अब धान खरीदी केंद्रों का संचालन, व्यवस्था, रिकॉर्ड और किसानों से समन्वय,सब कुछ महिलाओं की जिम्मेदारी में होगा। 20 नवंबर से खरीदी शुरू होगी। सभी व्यवस्थाएँ अंतिम चरण में हैं।

- केंद्रों  में ये तैयारियां की गयीं

बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर

तुलाई मशीन

बारदाना

इंटरनेट सुविधा

टोकन सिस्टम

कुछ नए केंद्रों पर अंतिम तैयारी जिला पंचायत के जिम्मे है, जो जल्द पूरी होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि जो समूह काम में दक्ष हैं, उन्हें प्राथमिकता दी गई है, ताकि धान खरीदी सुचारू और पारदर्शी रहे। कुल 55 समूहों में से 47 समूह केंद्र का संचालन करेंगे, वहीं 8 समूहों की प्रशिक्षण प्रक्रिया जारी है।

- एक नजर में धान खरीदी 

धान का समर्थन मूल्यः 2369 प्रति क्विंटल

धान मोटा का समर्थन मूल्यः 2389 प्रति क्विंटल

खरीदी अवधिः 20 नवंबर से 20 जनवरी

सप्ताह में सिर्फ बुधवार को खरीदी बंद रहेगी

-तौल के बाद होगा अॉनलाइन भुगतान

-किसानों को एसएमएस के जरिए मिलेगा टोकन

-गुणवत्ता के बिना नहीं होगी खरीदी

-किसान की मांग, वक्त पर हो भुगतान

पिछले वर्षों में भुगतान में देर से नाराज किसानों ने कहा कि इस बार  तैयार किया गया नया अॉनलाइन भुगतान सिस्टम अच्छा है। पैसा समय पर आए तो खेती सुधर जाएगी। बीते वर्षों में कई कारणों से भुगतान अटकता रहा है।

-गड़बड़ी रोकने पूरे इंतजाम

इस बार हमने धान खरीदी को पारदर्शी बनाने के लिए तकनीक का अच्छी तरह से प्रयोग किया है। कोशिश होगी कि खरीदी में किसी तरह की गड़बड़ी न हो और किसानों को राहत मिले। 

राघवेंद्र सिंह, कलेक्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak