khabar abhi tak

बिहार : शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले, 5 गंभीर

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में 14 नवम्बर शुक्रवार की देर रात एक घर में आग लग जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं. पुलिस के अनुसार, यह घटना मोतीपुर के वार्ड नंबर 13 की है।

बताया जाता है कि ललन कुमार का पूरा परिवार शुक्रवार की रात खाना खाकर आराम से सोया था। देर रात उनके घर में आग लग गई। रात में आग लगने की घटना की सूचना पड़ोसियों को हुई तो उन्होंने घर से लोगों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे पांच लोगों को नहीं बचा सके।

मोतीपुर के थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में ललन कुमार के अलावा उनकी पत्नी, मां और दो बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

हालांकि, प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य सो रहे होंगे और शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई होगी, जिससे झुलसकर सभी की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि लोगों की मौत दम घुटने से भी हो सकती है। पुलिस मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak