khabar abhi tak

हावड़ा मेल में सवार होते महिला का पैर फिसला, डिप्टी स्टेशन मैनेजर ' बलवंत ' ने बचाई जान


जबलपुर।
हावड़ा-मुंबई मेल के रवाना होते ही बुधवार की रात एक महिला यात्री कोच में चढ़ने की कोशिश करने लगी। मौके पर खड़े लोगों सहित रेलवे के कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की लेकिन महिला नहीं मानी और वह कोच में सवार होने लगी। उसी दौरान महिला का अचानक पैर स्लिप हो गया और वह ट्रे्न की चपेट में आने लगी। प्लेटफॉर्म पर मौजूद महिला को एक झटके से डिप्टी स्टेशन मैनेजर ने खींच लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रात 8-15 बजे हावड़ा-मुंबई मेल रवाना हो गई थी। उसी दौरान सामान लिए एक महिला यात्री ने चलती ट्रे्न में सवार होने की कोशिश की। मौके पर उप स्टेशन प्रबंधक बलवंत कुमार द्वारा महिला को चलती गाड़ी में चढ़ने से मना किया गया। उसे सावधानी बरतने की हिदायत दी लेकिन इसके बावजूद महिला ने गाड़ी में चढ़ने का प्रयास जारी रखा, जिसके दौरान वह अचानक अनियंत्रित हो गई थी।

महिला को गिरता देखकर तत्काल डिप्टी एसएम ने उसे प्लेटफॉर्म पर खींच लिया। इससे महिला बाल-बाल बच गई। महिला को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। महिला को गिरता देखकर ट्रे्न रूकवा दी गई थी। ट्रे्न के ठहरते ही उसे कोच में बिठाया गया और उसके बाद ट्रे्न रवाना की गई। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak